अंतरिम बजट पेश होने के बाद बाजार लुढ़के (लीड-1)

दोपहर तक के कारोबार में बीएसई के सभी प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इस दौरान रियल्टी, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुओं, तेल एवं गैस, धातु और बिजली आदि सेक्टरों के शेयरों की जमकर बिकवाली हुई और इन सभी सेक्टरों के सूचकांक तीन से चार फीसदी तक फिसल गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार दोपहर 12.55 बजे तक 336.47 अंक यानी 3.49 फीसदी लुढ़क कर 9,298.27 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले इसने पिछले बंद के मुकाबले 2.34 अंक ऊपर 9637.04 पर कारोबार की शुरुआत की थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी दोपहर 12.55 बजे 101.50 अंक यानी 3.44 फीसदी गिरकर 2,846.85 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी ने सोमवार सुबह पिछले बंद के मुकाबले 0.10 अंक नीचे 2,948.25 पर कारोबार की शुरुआत की।

दोपहर बाद बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक हो गया था और दिन में लगभग 12.50 बजे यहां 1347 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जबकि महज 753 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+