स्वात घाटी में तालिबान ने की 10 दिनों के युद्ध विराम की घोषणा (लीड-1)

यह जानकारी जियो टीवी की ओर से दी गई।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान स्वात के प्रवक्ता हाजी मुस्लिम खान ने जियो टीवी को बताया, "मालाकांद डिवीजन में (शरिया इस्लामी कानून) लागू किए जाने को लेकर जारी प्रयासों के मद्देनजर हम 10 दिनों के एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा कर रहे हैं।"

तालिबान की इस घोषणा पर अभी तक पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

खान ने आगे कहा, "लेकिन यदि हम पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई का हमें अधिकार होगा।"

युद्ध विराम की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के स्थानीय अधिकारियों ने तालिबान समर्थक संगठन तहरीक-ए-निजाफ शरीयत मुहम्मदी (टीएसएनएम) के प्रमुख मौलाना सूफी मुहम्मद के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत मालाकांद डिवीजन में इस्लामी कानून लागू किया जाना है।

टीएसएनएम के प्रवक्ता एजाज खान ने डिर जिले के तिमारगढ़ कस्बे में आयोजित वार्ता के बाद संवाददाताओं को बताया कि औपचारिक समझौते की घोषणा सोमवार को की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+