चावेज ने हासिल किया असीमित पुनर्निर्वाचन का हक
चावेज का मौजूदा कार्यकाल वर्ष 2013 समाप्त होगा। संवैधानिक जनमत संग्रह के आंकड़ों की घोषणा के बाद चावेज ने अपने समर्थकों ने कहा, "जब तक ईश्वर या जनता नहीं हटाती, यह फौजी 2013-2019 के राष्ट्रपति पद के चुनाव का प्रत्याशी रहेगा।"
वेनेजुएला के निर्वाचन विभाग की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति को असीमित पुनर्निर्वाचन का अधिकार देने संबंधी प्रस्ताव इस संवैधानिक जनमत संग्रह में 54.4 फीसदी मतों से पारित हो गया। प्रस्ताव के विरोध में 45.6 मत पड़े। 94 प्रतिशत से ज्यादा मत गिने जा चुके हैं।
इस महीने के आरंभ में अपने कार्यकाल की दसवीं वर्षगांठ मनाने वाले चावेज ने कहा, "असत्य पर सत्य की विजय हुई है।"
उन्होंने कहा, "यह दृढ़ निश्चय की जीत है।" इससे पहले दिसंबर 2007 में चावेज ऐसे ही जनमत संग्रह में हार गए थे। वर्तमान प्रस्ताव में सिर्फ राष्ट्रपति के ही नहीं बल्कि गवनर्स और अन्य निर्वाचित अधिकारियों के भी पुनर्निर्वाचन की बात शामिल थी।
चावेज ने इस मौके पर क्यूबा के नेता एवं अपने पथप्रदर्शक फिदेल कास्त्रो का बधाई संदेश भी पढ़ा। उन्होंने कहा, "फिदेल यह जीत आपकी भी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications