मुंबई जांच से संबद्ध प्रश्नों को भारत गंभीरता से ले:कुरैशी
मुल्तान, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों की जांच के सिलसिले में उनके देश की ओर से उठाए गए प्रश्नों को भारत को गंभीरता से लेना चाहिए नहीं तो इसमें प्रगति में कठिनाई होगी। यह जानकारी ऑनलाइन ने दी।
मुल्तान हवाई अड्डे पर रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कुरैशी ने कहा कि भारत समय-समय पर अपने बयान बदल रहा है जिससे जांच में बाधा आ रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि कबायली इलाकों पर हमला करने के लिए अमेरिकी ड्रोन विमानों ने पाकिस्तानी हवाई ठिकानों का इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अमेरिकी ड्रोन हमलों की भर्त्सना की है जिनमें मासूमों की जानें गई हैं।
कुरैशी ने कहा कि सरकार संयुक्त राष्ट्र के अगवा किए गए अधिकारी जॉन सोलेकी को तलाशने के लिए गंभीर कदम उठा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications