अमेरिका, भारत व पाक के लिए खतरा है तालिबान : हॉलब्रुक (लीड-1)

हॉलब्रुक ने सोमवार को विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि स्वात घाटी से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा तालिबानी भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अमेरिका के लिए खतरा बन गए हैं।

हलांकि नई दिल्ली की ओर से पाकिस्तान के अंदर घट रही घटनाओं पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ अधिकारियों ने बताया कि भारत अमेरिका के उस विचार से सहमत है कि इस तरह की घटनाएं पड़ोसी देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

हॉलब्रुक ने राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार एम.के. नारायणन व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन से भी मुलाकात की और मुंबई हमले सहित पाकिस्तान व अफगानिस्तान से जुड़े कई सारे मुद्दों पर चर्चा की।

मुखर्जी से मुलाकात के बाद हॉलब्रुक ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "मैं यहां कोई संदेश नहीं लाया हूं। मैं केवल विभिन्न मुद्दों पर भारत के नजरिये को जानना चाहता हूं।"

हालब्रुक ने मुखर्जी को पाकिस्तान और अफगानिस्तान की स्थिति के अपने आकलन से अवगत कराया।

बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के उच्च स्तरीय नेताओं की यह पहली मुलाकात है।

भारत-अमेरिका संबंधों में बदलाव लाने के लिए अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड की सराहना करते हुए हॉलब्रुक ने कहा कि वे भारत के प्रति युवावस्था से ही आकर्षित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+