मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष पचौरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, नौजवान रोजगार के लिये भटक रहे हैं, अल्पसंख्यक अप्रत्याशित अत्याचारों से भयग्रस्त हैं, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग आरक्षण व्यवस्था की धज्जियां उड़ने से व्यथित हैं। कर्मचारी, किसान वायदा खिलाफी, अत्याचार और चौथ वसूली के शिकार हैं। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर घोषित बोनस अचानक आधा कर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि बिजली बिल के लिये किसानों के खेत खलिहान की कुर्की हो रही है, केन्द्र सरकार ने कर्ज माफ कर दिया है परंतु राज्य सरकार अपने 50000 रुपये के कर्ज माफी के वादे से मुकर गई, बैंकों में बंधक संपत्ति को औने-पौने दामों में नीलामी हो रही है।
कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया और प्रदेश की बिगड़ती हालत के लिए शिवराज सरकार को कोसा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications