उमा के इलाके में भाजपा की पदयात्रा
छतरपुर जिले के महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र में स्थित चरण पादुका को बुंदेलखंड का जलियांवाला बाग कहा जाता है। यहां आजादी की लड़ाई के दौरान पुलिस फायरिंग में कई सेनानी मारे गए थे। सोमवार को यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने झंडी दिखाकर भाजपा नेता पाठक के नेतृत्व में पदयात्रा को रवाना किया।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केन्द्र सरकार की असफलताओं और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का ब्योरा देंगे।
यह पदयात्रा चरण पादुका से बुंदेलखंड के धार्मिक स्थल सरसेड़ तक आयोजित की जाएगी। पदयात्रा की दूरी 340 किलोमीटर है। यह 20 दिन में पूरी होगी।
पाठक का कहना है कि उन्होंने यह यात्रा केन्द्र में भाजपा की सरकार और लाल कृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर शुरू की है। इस यात्रा को विजय संकल्प यात्रा नाम दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications