अंतरिम बजट : महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए 1,31,317 करोड़ रुपये का आवंटन

वर्ष 2009-10 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 30,100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना का विस्तार देश के सभी जिलों तक किया गया है। वर्ष 2008-09 के दौरान 3 करोड़ 51 लाख परिवारों को शामिल करते हुए इसके माध्यम से 138 करोड़ 76 लाख श्रम दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

सर्व शिक्षा अभियान के लिए 13,100 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया गया है। कुल बस्तियों में से लगभग 98 प्रतिशत बस्तियों को प्राथमिक विद्यालयों के दायरे में शामिल किया गया है और अब प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया जा रहा है। मध्याह्न् भोजन योजना के लिए 8,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

देश में एकीकृत बाल विकास योजना के लिए 6,705 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय नवीकरण मिशन के लिए 11,842 करोड़ रुपये आवंटित किए गये। इस मिशन के अंतर्गत 31 दिसम्बर 2008 तक 39,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 386 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+