अंतरिम बजट : राजस्व घाटा जीडीपी का 4़ 4 प्रतिशत हुआ

संशोधित राजस्व घाटा बजट अनुमानों के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद का 1़ 0 प्रतिशत होने के बजाए 4़ 4 प्रतिशत है। इसी प्रकार वर्ष 2008-09 का राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 1,33,287 करोड़ रुपये से बढ़क र संशोधित अनुमानों में 3,26,515 करोड़ रुपये हो गया है। संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 2़ 5 प्रतिशत के बजट अनुमान की तुलना में 6 प्रतिशत होने का अनुमान है।

मुखर्जी ने कहा कि कर-भिन्न राजस्व हमारी प्राप्तियों का एक महत्वपूर्ण घटक हैं। वर्ष 2008-09 के दौरान 95,785 करोड़ रुपये के कर-भिन्न राजस्व संबंधी बजट अनुमानों के मुकाबले, 96,203 करोड़ रुपये का संशोधित अनुमान लगाया गया, जो 418 करोड़ रुपये की वृद्घि दर्शाता है ।

मुखर्जी ने कहा कि वर्ष 2008-09 के लिए 6,87,715 करोड़ रुपये के बजट अनुमान की तुलना में 6,27,949 करोड़ रुपये के कर संग्रहण का संशोधित अनुमान है। यह कमी मुख्यतया भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंदी के प्रभाव से बचाव के लिए सरकार द्वारा आरम्भ किए गए सक्रिय राजकोषीय उपायों के कारण हुई है।

दिसम्बर, 2008 में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की दरों में अत्यधिक कटौती सहित, कर कटौतियों के जरिए लगग 40,000 करोड़ रुपये की पर्याप्त राहत प्रदान की गई है। इसके बावजूद यह आशा की जाती है कि वर्ष 2008-09 में पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक कर संग्रहण होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+