अंतरिम बजट : किसानों के लिए राहत, फसल ऋण सुविधा जारी रहेगी
सरकार ने पिछले बजट में कृषि ऋण माफी और ऋण राहत स्कीम की घोषणा की थी जिसे 30 जून, 2008 तक कार्यान्वित किया गया और 3़ 6 करोड़ किसानों को 65 हजार 300 करोड़ रूपये की ऋण माफी राहत प्रदान की गयी।
वर्ष 2003-04 से 2008-09 तक कृषि के लिए योजना आवंटन में 300 प्रतिशत वृद्धि की गयी। ग्यारहवीं योजना के दौरान कृषि और संबंधित क्षेत्र में 4 प्रतिशत वार्षिक विकास दर हासिल करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 2007-08 में राष्ट्रीय षि विकास योजना शुरू की गयी।
कृषि ऋण वितरण 2003-04 में 87 हजार करोड़ रुपये था जो 2007-08 में तीन गुणा बढ़कर करीब 250 हजार करोड़ रुपये हो गया। लघु अवधि सहकारी ऋण सरंचना को सु²ढ़ बनाने के लिए करीब 13 हजार 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता से 25 राज्यों में पुनरूद्धार पैकेज कार्यान्वित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications