अंतरिम बजट : बसपा, सपा और भाजपा ने जनविरोधी करार दिया
सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा ) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के इस अंतरिम बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। संप्रग सरकार ने पिछले बजट में कर्ज माफी का ऐलान किया था जिसका फायदा आज तक गरीबों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने इस बजट को पूरी तरह उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला बजट करार दिया।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट आम आदमी की वास्तविक समस्याओं पर केंद्रित नहीं है। इसमें केवल पुरानी योजनाओं को दोहराया गया है। बजट में आर्थिक मंदी से निपटने, युवाओं से छिन रहे रोजगार के अवसरों के समाधान, महंगाई और किसानों की समस्याओं के बारे में कोई बात नहीं की गई है।
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों का बहुत ख्याल रखा है जबकि उसे आम आदमी तथा कर्मचारी वर्ग की कोई चिन्ता नहीं है।
कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मंदी के बावजूद सरकार ने जनता पर कोई कर नहीं लगाया गया, जो तारीफ के काबिल है। किसानों और गरीबों से सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications