दिमागी बुखार से पूर्वोत्तर में 230 व्यक्तियों की मौत
अधिकारियों की ओर से सोमवार को बताया गया कि मेघालय व त्रिपुरा में स्थिति चिंताजनक है।
त्रिपुरा में स्वास्थ्य सेवा के निदेशक सत्य रंजन देबबर्मा ने कहा, "हमने इस रोग पर नियंत्रण के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीआई) से आवश्यक टीके व दवाइयों को भेजने के लिए कहा है। इस बीमारी ने धलाई जिले में लांगथाराई घाटी के आदिवासी इलाकों में महामारी का रूप अख्तियार कर लिया है।"
एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "इस बीमारी के कारण मेघालय में 165, त्रिपुरा में 55 तथा मिजोरम में 10 मौते हुई हैं।"
तीनों राज्यों में बच्चों व महिलाओं सहित कुल मिला कर 2,500 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।
एनआईसीडी के एक अधिकारी ने कहा, "पूर्वोत्तर के ये तीनों राज्य दक्षिण पूर्व बांग्लादेश के चित्तागांग हिल ट्रैक्ट्स (सीएचटी) की सीमा से लगे हुए हैं। उस इलाके में यह बीमारी महामारी की शक्ल में फैल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications