अमेरिका, भारत और पाक के सामने एक जैसा आतंकवादी खतरा : हालब्रुक
मुखर्जी से वार्ता के बाद हालब्रुक ने संवाददाताओं से कहा कि भारत, पाकिस्तान और अमेरिका के सामने अब समान खतरा है, एक ही दुश्मन ने हमारे नेतृत्व, जनता और राजधानियों को सीधा खतरा पैदा कर दिया है।
मुखर्जी से अपनी वार्ता के बारे में पूछे जाने पर हालब्रुक ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां कोई संदेश नहीं लाया हूं। मैं केवल विभिन्न मुद्दों पर भारत के नजरिये को जानना चाहता हूं।"
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत हालब्रुक ने मुखर्जी को पाकिस्तान और अफगानिस्तान की स्थिति के अपने आकलन से अवगत कराया।
बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के उच्च स्तरीय नेताओं की यह पहली मुलाकात है।
भारत-अमेरिका संबंधों में बदलाव लाने के लिए अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड की सराहना करते हुए हालब्रुक ने कहा कि वे भारत के प्रति युवावस्था से ही आकर्षित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications