अंतरिम बजट : इंडिया इंक को नहीं थी कोई उम्मीद
एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा, "निराशा नहीं हुई है। मैंने अंतरिम बजट से कुछ उम्मीद की ही नहीं की थी। अंतरिम बजट केवल खाते को प्रस्तुत करना है।"
पाश्र्वनाथ डेवलपर्स के चेयरमैन प्रदीप जैन ने कहा, "कारपोरेट वर्ल्ड के लिए यह कोई अवसर नहीं है। अंतरिम बजट केवल एक लोक-लुभावन बजट होता है।"
जेएसडब्ल्यू स्टील के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने कहा, "मैं इससे बहुत आशा नहीं कर रहा था। अगले दो-तीन महीने के लिए हमने नीतियों को यथावत रखा है लेकिन मौद्रिक नीतियों से कुछ कारक प्रभावित होंगे जैसे ब्याज दर।"
नेशनल काउंसिल फॉर अप्लायड इकनॉमिक रिसर्च के प्रबंधक (परियोजना) दलीप कुमार ने कहा, "आर्थिक विकास को कैसे बनाए रखा जाएगा.. यह राजनीतिक बयान हैं।"
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डी. के. जोशी ने कहा, "अंतरिम बजट में खर्च पर भारी दबाव है। वित्तीय घाटे के लिए गणना के लिए इंतजार करना पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications