अफगानिस्तान में दो तालिबान कमांडरों सहित 17 आतंकी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लगे पश्चिमी बादघिस प्रांत के दरिया-ए-मोरगाब गांव में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में मुल्ला दस्तगीर व उसके आठ लड़ाके मारे गए।
बयान में कहा गया है, "आतंकवादियों के सही ठिकाने का पता चल जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सटीक हवाई हमला कर एक इमारत को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान इमारत में शरण लिए आतंकवादी मारे गए।"
रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया कि मुल्ला दस्तगीर व मुल्ला बाज मोहम्मद सहित 12 विद्रोही एक सैन्य अभियान के दौरान मारे गए।
इस बीच दक्षिणी क्षेत्र में अफगान सेना के एक कमांडर जनरल मोहीउद्दीन गोरी ने कहा कि नाटो समर्थित उनके सैनिकों ने दक्षिणी हेलमंद प्रांत के नाद अली जिले में रविवार को आठ आतंकवादियों को मार गिराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications