अंतरिम बजट : उत्तरप्रदेश के उद्योग जगत निराशा जताई

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "चुनावी बजट होने के कारण हमें उम्मीद थी कि शायद हमारे लिए भी कुछ राहत की घोषणाएं होंगी लेकिन मुखर्जी ने तो हमारी तरफ देखा भी नहीं। सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के बजाय रोजगार सृजित करने के लिए कुछ ठोस करती तो ज्यादा बेहतर होता।"

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 1,20,000 नई नौकरियां सृजित करने की बात बेमानी लगती है परंतु सोशल सेक्टर के लिए सरकार ने जो किया वह स्वागतयोग्य है।

दोपहिया निर्माता कंपनी एलएमएल मोटर्स के महाप्रबंधक आर.के.श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरिम बजट में उद्योग जगत के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने भी कहा कि उन्हें सरकार से पहले ही कोई अपेक्षा नहीं थी।

राज्य के प्रमुख चमड़ा व्यवसायी एवं जूते चप्पल बनाने वाली प्रमुख कंपनी रेड चीफ के मालिक इरशाद मिर्जा ने कहा कि इस अंतरिम बजट में उद्योग जगत को उत्साहित करने वाला कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट होने के कारण कोई नई घोषणा नहीं की गई है और केवल सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+