अंतरिम बजट : पटना के लोगों ने मिश्रित करार दिया
पटना की महिला चिकित्सक प्रियांकी मिश्रा बताती हैं कि अंतरिम बजट में कुछ खास नहीं है। उच्च शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान तथा स्वास्थ्य मिशन के लिए काफी राशि की घोषणा अवश्य हुई है परंतु इसके सही ढंग से उपयोग के लिए कुछ नहीं कहा गया है।
पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक सिंह ने बताया कि अंतरिम बजट में सरकार ने उतना ही कुछ किया जो उसके हाथ में था। उन्होंने कहा कि रक्षा बजट में बढ़ोतरी करके सरकार ने अच्छे संकेत दिए हैं।
पटना के कंकड़बाग की गृहिणी श्वेता का मानना है कि इस बजट में किसी चीज की चर्चा ही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर रोक लगाने के लिए कुछ नहीं कहा गया है।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) की द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनाली का मानना है कि अंतरिम बजट में भारत के प्रत्येक नागरिक को पहचान पत्र दिए जाने की घोषणा अच्छा है लेकिन मंदी में कर में किसी प्रकार की छूट नहीं देना आम लोगों के लिए अच्छा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications