श्रीलंका से लड़ाई रोकने का अनुरोध
'द तमिल फोरम फॉर पीस' ने बयान जारी कर राजपक्षे से एक विशिष्ट अवधि के लिए तत्काल लड़ाई रोकने का अनुरोध किया है ताकि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)के कब्जे वाले सीमित क्षेत्र में फंसे नागरिकों वहां से निकलने का मौका मिल सके।
संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि वे लिट्टे पर दबाव बनाए कि वह बंधक बनाकर रखे गए नागरिकों को मुक्त कर दे। मुल्लइतिवू जिले में बड़ी संख्या में तमिलों के हताहत होने की खबरों के बाद संगठन ने यह अपील जारी की है।
बयान में कहा गया है कि लिट्टे संभवत: उन लोगों को अपनी हिफाजत के लिए रोके हुए है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को श्रीलंका सरकार के खिलाफ करने के लिए दुष्प्रचार के वास्ते उन्हें कुर्बान भी कर सकता है।
बयान में कहा गया है कि युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे सभी नागरिकों की हिफाजत सर्वोपरि एवं आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications