फिलीपींस के शरणार्थी शिविरों में 38 की मौत

तालायान (फिलीपींस) , 16 फरवरी (आईएएनएस)। फिलीपींस के विभिन्न शरणार्थी शिविरों में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण 10 बच्चों सहित कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि दक्षिणी फिलीपींस में सेना और विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष के बीच शरणार्थी शिविरों में ये मौते हुई हैं।

मैगुइनदानाओ प्रांत के तालायान में जहां करीब 1257 परिवारों ने अपना बसेरा कायम कर रखा है, वहां के शरणार्थियों के नेता ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त से अब तक छह बच्चों सहित 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

शरणार्थियों के नेता हसन कालुपा ने कहा कि दो महीने पहले छह बच्चों की मौत डायरिया से हुई। दस महीने की एक बच्ची की मौत निमोनिया से हुई।

प्रांत के ही एक अन्य शिविर में स्वयंसेवक के रूप में काम करने वाले सामीन काम्सा ने कहा कि चार बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत पिछले महीनों में हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+