अंतरिम बजट को राजद ने सराहा, भाजपा ने नकारा

राजद के प्रवक्ता और विधायक श्याम रजक ने इस अंतरिम बजट को आम लोगों के हित में बताते हुए आईएएनएस से कहा कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषकों के लिए काफी कुछ दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मिशन के लिए 12,000 करोड़ रुपये मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिलेगा वहीं सर्व शिक्षा अभियान में भी 13,000 करोड़ रुपये और दिए गए हैं।

जदयू के प्रवक्ता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह बजट आम लोगों के लिए नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।

भाजपा के प्रवक्ता और विधायक विनोद नारायण झा ने इस बजट को अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल का एक और अनर्थ कार्य कहा है। उन्होंने इस बजट को चुनावी बजट बताते हुए कहा कि जनता संप्रग सरकार को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बजट का चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+