आईएईए महानिदेशक पद की दौड़ में जापानी राजनयिक आगे

विएना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। विएना स्थित कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक मुहम्मद अलबरदेई के उत्तराधिकारी पद की दौड़ में जापानी राजदूत युकिया अमानो ने दक्षिण अफ्रीका के राजनयिक अब्दुल समद मिंटी पर स्पष्ट बढ़त बना ली है।

दोनों उम्मीदवारों ने समाचार एजेंसी डीपीए को दिए साक्षात्कार में संकेत दिया कि यदि वे निर्वाचित हुए तो उनकी योजना ईरान परमाणु मुद्दे से आगे बढ़ते हुए दुनिया में परमाणु ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी।

आईएईए का 35 सदस्यीय गवर्निग बोर्ड दो मार्च को होने वाली अपनी अगली बैठक में अलबरदेई के उत्तराधिकारी के मसले पर चर्चा कर सकता है। यूरोप और एशिया के राजनयिकों का कहना है कि अमानो को 20 या उससे भी अधिक देशों के प्रतिनिधियों का समर्थन सुनिश्चित है। अन्य ने भी कहा कि अमानो को निश्चित बढ़त प्राप्त है लेकिन उनके दो-तिहाई बहुमत से जीतने की संभावना के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

अमानो और मिंटी दोनों ने ईरान को सीधे वार्ता में शामिल करने की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की इच्छा का स्वागत किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+