आस्ट्रेलिया में अग्निशमन कर्मी

सिडनी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में एक न्यायालय ने सोमवार को ब्रेंडन सोकालुक की पहचान अपने गृहनगर चर्चिल के जंगलों में आगजनी के आरोपी के रूप में की है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेलबर्न से उत्तर में स्थित इस स्थान पर आगजनी में 21 लोग मारे गए और 36,600 हैक्टेयर से अधिक जंगल राख हो गया।

अदालत ने पूर्व स्वयंसेवी अग्निशमनकर्मी को आगजनी करने और उसकी वजह से हुई मौतों के आरोप में मई में पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया है।

उसे मेलबर्न के मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश नहीं किया गया। बचाव पक्ष की वकील हेलेन स्पोवार्ट ने न्यायालय से अपने मुवक्किल का नाम नहीं उजागर करने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह असाधारण मामला है। आरोपी के प्रति समुदाय में गुस्सा और घृणा अभूतपूर्व है।

सोकालुक को आगजनी के आरोप में 40 साल की जेल की सजा हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+