मध्य प्रदेश के उद्योगपतियों ने कहा, मर्यादा में बंधा है अंतरिम बजट

भोपाल चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया कि अंतरिम बजट में उद्योग जगत के लिए कोई नया प्रावधान नहीं किया गया है। इससे लगता है कि सरकार ने अंतरिम बजट की मर्यादाओं का पालन करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी के दौर में सरकार ने ग्रामीण और कृषि विकास पर जोर देकर यह बताने की कोशिश की है कि वह विकास के प्रति गंभीर है। अग्रवाल ने पानी के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध न कराने पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि पानी की उपलब्धता का विकास से सीधा संबंध है।

भोपाल पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जबकि चुनाव नजदीक हैं कोई भी सरकार ऐसा ही संतुलित बजट पेश करती।

ग्वालियर के चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जी़ डी़ लड्ढा अंतरिम बजट को उद्योग जगत के अनुरूप नहीं मानते। उनका कहना है कि सरकार चाहती तो उद्योग जगत के लिए कुछ घोषणाएं कर सकती थी। परंतु उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सिर्फ वोट को ध्यान में रखकर इस अंतरिम बजट को तैयार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+