एयरो शो में इजरायली प्रदर्शनी में दिखी सेना की खास रूचि

रितु शर्मा

बेंगलुरू, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायली सुरक्षा कंपनियों ने अपने हथियारों के सबसे बड़े ग्राहक भारत को एयरो इंडिया शो के दौरान लुभाने का भरपूर प्रयास किया और थल सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने उनके नए हथियारों को देखने में पर्याप्त समय लगाया।

भारत इजरायल के हथियारों का सबसे बड़ा ग्राहक है। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के बाद से भारत ने इजरायल से आठ अरब डॉलर के हथियार खरीदे हैं।

इजरायल के भारी हथियारों और मिसाइल निर्माताओं द्वारा लगाए गए पंडाल में कपूर ने दो अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ काफी समय व्यतीत किया।

कपूर ने इजरायल के राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम विशेषकर कम दूरी और मध्यम दूरी की मिसाइलें देखी। उन्होंने छोटी दूरी की स्पाइक मिसाइल से दुश्मन के एक टैंक को भी 'उड़ाया'।

कपूर ने एलबिट सिस्टम भी देखा। यह सिस्टम विशेषरूप से बिना चालक वाले और लड़ाकू वाहनों के बारे में चेतावनी देने के लिए बनाया गया है।

भारत को 10 अरब डॉलर कीमत में मध्यम दर्जे के 126 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने के दावेदारों में राफेल सबसे प्रमुख है। वर्ष 2008 में राफेल ने लो लेवल क्वि क रिस्पांस मिसाइल सिस्टम का ठेका हासिल किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+