अंतरिम बजट : बिहार के उद्योगपतियों ने जताई निराशा
बिहार राज्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के अघ्यक्ष पी़ क़े अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा कि अंतरिम बजट में सब कुछ आने वाली सरकार पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में देश के हित के लिए जब कुछ नहीं है तो बिहार राज्य के लिए क्या होगा।
राज्य के स्टील व्यावसायी संजीव चौधरी ने कहा कि मुखर्जी ने उद्योग जगत के लिए कोई खास घोषणा नहीं की है हालांकि उनका मानना है कि सरकारी बैंकों को अतिरिक्त धन मिलने से व्यापारियों को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। उन्होंने माना कि यह रेल बजट से पूर्णत: भिन्न बजट था। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में आम लोगों के लिए भी कोई खास चीज नहीं है।
बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष क़े पी़ झुनझुनवाला ने कहा कि सरकार ने खुद माना है कि 2009 में व्यापार क्षेत्र मंदी के दौर से गुजरेगा। उन्होंने कहा कि इस अंतरिम बजट में कुछ होने की आशा भी लोगों को नहीं थी और बजट में यही दिखा भी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications