जर्मनी के रक्षा कम्यूटरों पर वायरस हमला

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जर्मन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वायरस की वजह से जर्मन सुरक्षा बलों की कई वेबसाइटों का संपर्क रक्षा नेटवर्क से टूट गया।
प्रवक्ता ने बताया कि सेना के कम्यूटरों को वायरस से मुक्त कराने के काम में कई तकनीकी विशेषज्ञ और एक निजी कंपनी लगी हुई है।
गौरतलब है कि जनवरी के मध्य में फ्रांस की सेना को भी वायरस से दो चार होना पड़ा था और ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने भी इस समस्या को स्वीकार किया था।
उल्लेखनीय है कि मशहूर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इस वायरस को फैलाने वाले व्यक्ति पर 2,50,000 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया है। यह वायरस विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर कब्जा कर उसे अपने अनुसार इस्तेमाल करने लगता है।
आईएएनएस


Click it and Unblock the Notifications