स्वात में संघर्षविराम की घोषणा

स्वात में संघर्षविराम की घोषणा

तालेबान के एक प्रवक्ता का कहना है कि सरकार और उनके संगठन के बीच चल रही शांति वार्ता के कारण सदभावना में ये क़दम उठाया गया है.

तालेबान के मुताबिक़ बंधक बनाए गए चीन के एक इंजीनियर को भी इसी सदभावना के तहत रिहा किया गया है.

एक समय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही स्वात घाटी का ज़्यादातर नियंत्रण तालेबान के हाथ में है.

संघर्षविराम

तालेबान के प्रवक्ता मुस्लिम ख़ान ने समाचार एजेंसी एपी को बताया, "हाल की घटनाओं के कारण हम 10 दिनों के एकतरफ़ा संघर्षविराम की घोषणा कर रहे हैं. लेकिन हम पर कार्रवाई हुई तो हम संघर्षविराम को ख़त्म भी कर सकते हैं."

हाल की घटनाओं के कारण हम 10 दिनों के एकतरफ़ा संघर्षविराम की घोषणा कर रहे हैं. लेकिन हम पर कार्रवाई हुई तो हम संघर्षविराम को ख़त्म भी कर सकते हैं मुस्लिम ख़ान, तालेबान प्रवक्ता

हाल की घटनाओं के कारण हम 10 दिनों के एकतरफ़ा संघर्षविराम की घोषणा कर रहे हैं. लेकिन हम पर कार्रवाई हुई तो हम संघर्षविराम को ख़त्म भी कर सकते हैं

तालेबान स्वात घाटी में शरिया क़ानून लागू करने की मांग करता रहा है.

स्वात घाटी में विदेशियों पर कई हमले हुए हैं और कुछ दिनों पहले पोलैंड के एक भूगर्भशास्त्री की हत्या कर दी गई थी.

इसी इलाक़े से संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी जॉन सोलेस्की को भी अगवा किया गया है, जो अमरीका के हैं.

शुक्रवार को उनके अपहर्ताओं ने एक वीडियो जारी किया और 72 घंटे के अंदर उन्हें मार देने की धमकी भी दी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+