'राम मंदिर आज भी हमारी प्राथमिकता '

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आयी तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों से बातचीत कर ऐसा कानून बनाएगी जिससे ये मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा ६ महीने में हल किया जा सके.
गोरखपुर से भाजपा सांसद और गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ द्वारा संयोजित राष्ट्र रक्षा विजय संकल्प रैली में आए राजनाथ गोरखनाथ मन्दिर से निकलते हुए पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने यू पी ऐ गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 सालों में उसने कोई उल्लेखनीय कार्य नही किया . उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि एतिहासिक परमाणु समझौते के बाद हम अमेरिका के रणनीतिक साझीदार हो गए हैं . अगर ऐसा है तो वे अमेरिका से कहकर पाकिस्तान को मिलने वाली सैन्य-असैन्य मदद क्यों नही रुकवाते.
बाद में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगन में आयोजित भीड़ भरी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह का भाषण 'चुनावी' हो चला था. उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आयी तो संसद पर हमला मामले के दोषी अफज़ल को फंसी देने में देर नही करगी.
सभा में दूर दराज के गों से आयी भीड़ को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि सत्ता में आने पर किसानों के क़र्ज़ माफ़ कर दिए जायेंगे और उन्हें चार फीसदी कि ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.
अपने आधे घंटे के भाषण में राजग सरकार के परमाणु परीक्षण के फैसले को एतिहासिक करार देते हुए मनमोहन सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा कि ' इस हुकूमत का कलेजा नही है कि वो पाकिस्तान से दो-टूक बात करे.'
उन्होंने योगी कि तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्हें प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता बताया और उम्मीद जताई कि इस दफा पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी.


Click it and Unblock the Notifications