आंध्र के वैज्ञानिक की स्पेन में मौत

AP space scientist found dead
हैदराबाद, 15 फरवरीः आंध्र प्रदेश के एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक का शव स्पेन में उनके घर से बरामद किया गया है। उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।

राज्य के तेलंगाना क्षेत्र के निजामाबाद जिले के रहने वाले 26 वर्षीय एयरोनॉटिकल इंजीनियर यारलागड्डा सिद्धार्थ मैड्रिड में एक अंतरिक्ष शोध केंद्र में काम करते थे।

सिर्धाथ के मित्र ने शुक्रवार को उनके माता-पिता को बताया कि उन्हें उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया। उनकी मौत के कारणों और तारीख के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-चेन्नई के पूर्व छात्र सिद्धार्थ ने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने जर्मनी से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की और करीब डेढ़ साल पहले वह मैड्रिड स्थित अंतरिक्ष शोध केंद्र जीएमबी से जुड़ गए।

यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर निजामाबाद में पेशे से डॉक्टर सिद्धार्थ के माता-पिता अक्किनेनी सुजाता और वाई. संबासिवा राव इस दुखद खबर को सुनकर स्तब्ध हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+