ये हैं 'आडवाणी ऑनलाइन'!

भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी सेल के संयोजक प्रद्युत बोरा ने इंटरनेट पर प्रचार अभियान के संबंध में आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री पद के लिए आडवाणी हमारी थीम है। यदि आप देश को बदलना चाहते हैं तो आडवाणी जैसे मजबूत नेता को चुनें, हम यही संदेश पहुंचाना चाहते हैं।"
इंटरनेट पर भारत के अलावा यह विज्ञापन अमेरिकी, ब्रिटिश और पाकिस्तानी पोर्टलों पर भी है। इस संबंध में वोरा ने कहा कि इन वेबसाइटों पर भारतीय भी पहुंचते हैं, जिस कारण इन्हें विज्ञापन दिया गया है।
कुछ अखबारों में खबर आई थी कि पाकिस्तानी मीडिया में आडवाणी अपना विज्ञापन दे रहे हैं। इस संबंध में बोरा ने कहा, "यह गलत खबर है कि आडवाणी पाक मीडिया में विज्ञापन दे रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications