उड़ीसा में पटरी मरम्मत के बाद रेला सेवाएं सामान्य
जाजपुर-क्योंझर रोड रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण अप और डाउन दोनों पटरियां क्षतिग्रस्त हुइर्ं थीं।
रेलगाड़ी के 24 में से 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे और इंजन सहित चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हुई और 150 से अधिक घायल हुए।
पूर्वी तटीय रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी जे.पी.मिश्र ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि चेन्नई से हावड़ा को जोड़ने वाली डाउन लाइन को रविवार सुबह 9.20 बजे ठीक कर दिया गया जबकि इसके करीब एक घंटे बाद अप लाइन की मरम्मत कर दी गई।
उन्होंने कहा कि आम तौर पर ऐसी क्षति को सुधारने में 60 घंटे लगते हैं लेकिन रेल विभाग ने कड़ी मेहनत करके इसे केवल 36 घंटे में पूरा कर दिया।
मिश्र ने कहा कि रविवार को इस मार्ग पर किसी रेलसेवा को रद्द नहीं किया गया है और रेल सेवा सामान्य हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications