श्रीलंकाई बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा : एयरटेल

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। सबसे सस्ती और बेहतर सेवा देने के वादे के साथ पिछले महीने श्रीलंकाई बाजारों में प्रवेश करने वाली भारतीय दूरसंचार कंपनी एयरटेल का कहना है कि उसे यहां अनुचित प्रतियोगिता का सामना करना पड़ रहा है।

भारती एयरटेल लंका प्राइवेट लिमिटेड के कारपारेट कम्युनिकेशंस मैनेजर जॉन मुनावीरा ने आईएएनएस को बताया कि कंपनी के ग्राहक जब किसी दूसरे नेटवर्क के व्यक्ति को फोन करते हैं तो उन्हें नेटवर्क जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इस वजह से उन्हें एक से अधिक बार फोन लगाना पड़ता है।

मुनावीरा ने कहा, "पहले से काम कर रही कंपनियां पर्याप्त इंटरकनेक्ट बिंदु उपलब्ध नहीं करा रही हैं। एयरटेल ने उनसे ऐसा करने को कहा था लेकिन अब तक पूरी तरह ऐसा नहीं हुआ है।"

मुनावीरा ने ऐसी गतिविधियों को उपभोक्ता विरोधी बताया और कहा कि उन्हें लग रहा है कि प्रतिस्पद्र्धी कंपनियां जानबूझ कर ऐसा कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी समस्या से निजात पाने के लिए टेलीकम्युनिकेशंस रेगुलटरी कमीशन ऑफ श्रीलंका समेत अपने सभी शेयर धारकों से चर्चा कर रही है।

श्रीलंका में सेवा प्रदान करने वाली एयरटेल पांचवी कंपनी है। उसे यहां टेलीकॉम मलेशिया की डॉयलाग टेलीकॉम, मिलिकॉम इंटरनेशनल सेल्युलर की टिगो, हचिंसन टेलीकॉम की हच और श्रीलंका टेलीकॉम की मोबिटेल कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+