मुंबई हमले में आईएसआई की भूमिका की जांच हो : आडवाणी
आडवाणी ने माफिया डान दाऊद इब्राहिम सहित वर्ष 1993 में मुंबई में किए गए विस्फोट में शामिल अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के प्रत्यर्पण की भी मांग की।
आडवाणी ने यहां उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा, "मुंबई हमले के संदर्भ में सिर्फ आईएसआई की भूमिका की जांच किए जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि वर्ष 1993 में मुंबई में किए गए विस्फोटों के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम के प्रत्यर्पण के लिए भी पाकिस्तान पर दबाव बनाए जाने की जरूरत है।"
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह व पार्टी महासचिव अरुण जेटली के साथ आडवाणी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस शहर में एक विशाल रैली को संबोधित किया।
आडवाणी का पूरा भाषण आतंकवाद व अयोध्या में मंदिर निर्माण पर केंद्रित रहा।
आडवाणी ने घोषणा की, "आगामी चुनाव में भाजपा की जीत वास्तविक भारत की जीत होगी।"
आडवाणी ने कहा, "यदि हमारी सरकार सत्ता में आई तो हम भरोसा दिलाते हैं कि अफजल गुरु को हर हाल में फांसी पर लटका दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications