मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी कानून बनेगा

इस मौके पर चौहान ने कहा जनवरी 2006 के बाद लड़कियों के प्रति नजरिया बदला है और वह लाड़ली लक्ष्मी हो गई है। उनकी सरकार ने अब यह भी तय कर लिया है कि जब लड़की आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ेगी तो उसके लिए पंजीरी नहीं उपयुक्त पोषण युक्त भोजन की व्यवस्था होगी। इसके लिए मीनू भी तैयार किया जा रहा है।

बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा तय की गई योजनाओं का मुख्यमंत्री ने हवाला दिया और कहा कि स्कूल में जहां बालिकाओं को निशुल्क गणवेश और पुस्तकें मिलेंगी वहीं दूसरे स्थान पर पढ़ने जाने के लिए साइकिल मिल रही है। इतना ही नहीं परीक्षा में प्रथम आने पर उच्च शिक्षा के लिए पांच हजार का वजीफा मिलेगा और लड़की के बालिग होने पर उसकी शादी भी सरकारी खर्च पर होगी।

इस शिविर में मुख्यमंत्री चौहान ने हितग्राही मूलक योजनाओं से 4897 हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इस मौके पर पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने सरकार द्वारा आम आदमी की शिकायतें निपटाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ब्योरा दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+