स्वागत में सिर्फ एक माला पहनेंगे शिवराज

भोपाल की पहचान बड़ी झील के संरक्षण अभियान में पत्रिका समाचार पत्र समूह के अमृत जलम् कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रविवार को चौहान ने नया प्रदेश गढ़ने में जनसहयोग को महत्वपूर्ण करार दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार में जनता के भरोसे को बढाकर ही दोनों को साथ खड़ा किया जा सकता है। इस दिशा में शुरू हुए श्रमदान जैसे कार्यक्रमों में जनता की बढ़ती भागेदारी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

इस मौके पर चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता का सेवक है और उसके स्वागत सत्कार में अनावश्यक खर्च नहीं होना चाहिए। इसलिए उन्होंने तय किया है कि अब वे सिर्फ एक माला से ही अपना स्वागत करवाएंगे, ताकि समय और अर्थ के अपव्यय को रोका जा सके।

इस कार्यक्रम में पत्रिका समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने नए मानव गढने के लिए प्रदेश की शिक्षा नीति में बदलाव की जरूरत बताई। कार्यक्रम का संचालन गिरिराज शर्मा ने किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+