अमेरिका और इराक के बीच 5 अरब डॉलर का सैन्य समझौता

बगदाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एक नए सैन्य समझौते के तहत इराकी सरकार अमेरिका से सैन्य उकरण खरीदने और अपने फॉरेन मिलिट्री सेल्स (एफएमएस) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण पर पांच अरब डॉलर से अधिक की राशि खर्च करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी सेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि यूएस डिफेंस सेक्योरिटी एजेंसी, आर्मी सेक्योरिटी असिसटेंस कमांड और नेवी इंटरनेशनल ऑफिस एवं इराक के रक्षा व गृह मंत्रालय के बीच पांच दिनों तक चली वार्ता के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया।

बयान में अमेरिकी सेना के लेफ्टिेनेंट कर्नल किंबर्ली एंडर्ले ने कहा कि इराकी सुरक्षा बल पहले ही 1.5 अरब डॉलर की लागत की सेवाएं, वाहन, विमान के पुर्जे, छोटे हथियार, वर्दियां और एफएमएस के तहत प्रशिक्षण ले चुके हैं। अब बाकी के 3.5 अरब डॉलर से भी इसी तरह की खरीद की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+