ग्वाटेमाला के लगभग आधे बच्चे कुपोषण के शिकार
ईएफई की ओर से रविवार को कहा गया कि स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि ग्वाटेमाला के 45.6 प्रतिशत बच्चे गंभीर रूप से कुपोषण के शिकार हैं।
देशभर में स्कूलों में किए गए इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि आठ व नौ वर्ष की उम्र के बीच के बच्चे कुपोषण के अधिक शिकार हैं।
लड़कियां कुपोषण के प्रभाव से बुरी तरह ग्रस्त हुई हैं। कम ऊंचाई वाले कुल बच्चों में 60 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं।
ग्वाटेमाला की लड़कियों की औसत ऊंचाई डब्ल्यूएचओ द्वारा तय औसत ऊंचाई से आठ व 12 सेंटीमीटर कम है।
ग्रामीण इलाकों में कुपोषण का और बुरा हाल है। अध्ययन में पाया गया है कि गरीब ग्रामीण इलाकों में 49.7 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।
यह अध्ययन अगस्त महीने में किया गया था और इसमें देशभर में 15,076 सरकारी स्कूलों के 459,808 बच्चों को शामिल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications