अमरसिंह और पवार ने संभावित चुनावी गठजोड़ पर की चर्चा
कांग्रेस के साथ उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर तनाव के बावजूद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)में शामिल राकांपा के साथ अमर सिंह की बैठक हुई।
अमर सिंह ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मुलायम सिंह यादव और शरद पवार प्रधानमंत्री बनने की संभावना पैदा होने पर एक दूसरे का विरोध नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि शरद पवार या मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो दोनों एक दूसरे का विरोध नहीं करेंगे।
अमर सिंह ने कहा कि उनको मनमोहन सिंह सरकार के फिर सत्ता में आने से कोई समस्या नहीं है। परंतु यदि यदि उनको पर्याप्त सीटें नहीं मिली तो सपा और राकांपा प्रधानमंत्री पद के लिए एक दूसरे का समर्थन करेंगी।
राकांपा के महासचिव देवीप्रसाद त्रिपाठी ने आईएएनएस से कहा कि यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मेरे नेता में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है तो मैं इनकार नहीं करूंगा।
त्रिपाठी ने कहा कि राकांपा की इच्छा है कि सपा महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठजोड़ में शामिल हो।
राकांपा और सपा लोकसभा चुनाव में राज्य स्तरीय गठजोड़ की कांग्रेस की नीति से नाखुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications