देश में 4 हजार ग्राम न्यायालय स्थापित किए जा रहे हैं : बालाकृष्णन
न्यायमूर्ति बालाकृष्णन रविवार को यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में कानूनविदों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व बालाकृष्णन ने बालूगंज के निकट कामला नगर में 3743़ 20 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले नए न्यायिक परिसर, 672़ 21 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 10,648 वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले न्यायिक अकादमी के दो खंडों तथा 1385 लाख रुपये की अनुमानित लागत से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निकट निर्मित होने वाले नए प्रशासनिक खंड की आधारशिला रखी।
प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि तेजी से बढ़ते लंबित न्यायालयों में मामलों के दृष्टिगत लोगों को उनके घरों के निकट कम खर्चे में एवं त्वरित न्याय उपलब्ध न होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 4000 ग्राम न्यायालय स्थापित होने से ग्रामीण लोग स्थानीय स्तर पर ही अपनी शिकायतों का निवारण पाने में सक्षम होंगे और न्याय प्राप्त करने में पैसे व समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को भी उसका हिस्सा मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications