एयरो शो में अमेरिकी लड़ाकू विमान के टायर फटे
विमान निर्माता कंपनी लाकहीड मार्टिन ने कहा कि विमान के पीछे के दाहिने और बाएं पहिये ताप और तनाव के कारण एक के बाद एक फट गए। दाहिना पहिया उतरने से पहले ही फट गया।
विमान के पायलट पाल रेंडाल ने कहा कि विमान के पहिए के फटने की जानकारी होने के बाद मैंने ब्रेक नहीं लगाया और विमान को रनवे के आखिर तक जाने दिया। रनवे के अंत में पिछले हिस्से का बायां टायर भी फट गया।
घटना के तत्काल बाद फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां, एक एंबुलेंस और एयर फोर्स पुलिस की एक वैन मौके पर पहुंच गई।
कंपनी के बयान में कहा गया कि दोनों पहियों को 30 मिनट के भीतर बदल दिया गया और विमान फिर से काम करने योग्य हो गया।
पांच दिवसीय एयरो शो का आज आखिरी दिन था। उल्लेखनीय है कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने रेंडाल के साथ गुरुवार को सह पायलट के रूप में एफ-16 में उड़ान भरी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications