कनाडा की खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञता हासिल करना चाहता है भारत: कमलनाथ

कनाडा के व्यापार मंत्री टोनी क्लेमेंट के साथ भारत आए एक प्रतिनिधिमंडल से कमलनाथ ने कहा, "हम दुनिया में सबसे अधिक फल और सब्जी पैदा करने वालों में हैं। परंतु हमें वित्तीय भागीदारी और तकनीकी दोनों क्षेत्रों में कनाडा की खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञता की आवश्यकता है।"

उन्होंने कहा कि इससे कृषि उत्पादन में मूल्य वृद्धि के साथ ही भारी पैमाने पर होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा क्योंकि अभी केवल चार प्रतिशत कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण होता है।

कमलनाथ ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और फार्मास्यूटिकल,पेट्रोलियम,ऊर्जा, पर्यावरण और खनन जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए कहा।

मंत्री ने कहा कि भारत को अगले पांच वर्षो में अपनी मांग को पूरा करने में आगे बढ़ने के लिए आधारभूत ढांचा क्षेत्र में 480 अरब डॉलर के निवेश की आवश्यकता है।

भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2003-04 में 1.4 अरब डॉलर से बढ़कर 2007-08 में 3.2 अरब डॉलर हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+