नेपाल में पशुपतिनाथ के बाद तिरुपति सुर्खियों में

काठमांडू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के विवाद के बाद अब हिंदू धर्म के एक अन्य देवता तिरुपति भी उनके भक्त के किए अपराध के कारण विवाद में घिर सकते हैं।

बबलू श्रीवास्तव गिरोह के एक गिरफ्तार सदस्य ने कहा कि उसने नेपाल में किए गए अपराधों से हासिल रकम में से 100,000 नेपाली रुपये आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति मंदिर को दान दिए थे।

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के परिवार वालों की ओर से गुजरात के एक व्यापारी से पैसों की मांग करने वाले उदय शेट्टी ने नेपाल पुलिस को बताया कि कई सनसनीखेज अपहरणों से हासिल पैसे में से उसने कुछ रकम तिरुपति मंदिर को दान में दी थी।

शेट्टी ने पुलिस को बताया कि मैंने अपने कार्यो के सफल होने पर भगवान तिरुपति को दान चढ़ाने का वादा किया था।

पिछले वर्ष शेट्टी ने राजधानी से एक छात्र का अपहरण करके 12 लाख रुपये फिरौती के रूप में वसूले थे।

शेट्टी ने नेपाल के अपहरण किंग अमर टंडन के साथ मिलकर करीब एक दर्जन से अधिक अपहरण की वारदातों को अंजाम दिया। शेट्टी सहित गिरोह के कई सदस्यों को नेपाल पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+