श्रीलंका में प्रातीय चुनावों में सत्ताधारी गठबंधन की जीत (लीड-1)

रविवार को घोषित किए गए परिणामों के अनुसार युनाइटेड पीपुल फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए) ने उत्तर पश्चिमी व उत्तरी प्रांतों में लगभग दो तिहाई बहुमत की जीत के साथ अपना कब्जा बनाए रखा है।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने जनता से कहा था कि यदि वे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई चाहते हैं तो उन्हें उनकी पार्टी को वोट देना चाहिए।

दोनों प्रांतों में 16 राजनीतिक पार्टियों के कुल 2,247 प्रत्याशी तथा 43 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

चुनाव विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर पश्चिम प्रांत की पुत्तलाम सीट को छोड़ कर बाकी अन्य सभी क्षेत्रों में मतदान लगभग हिंसा मुक्त रहा। चुनाव आयुक्त दयानंद दिशानायके ने पुत्तलाम सीट पर फिर से मतदान का आदेश दिया है।

मध्य प्रांत में यूपीएफए ने 36 सीटें जीती है, जबकि यूएनपी को 22 सीटें मिल पाई हैं। दूसरी ओर यूपीएफए ने उत्तर पश्चिम प्रांत की 19 सीटों में से 18 सीटें जीत ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+