आतंकवाद के खिलाफ युद्ध की समीक्षा करेंगे अमेरिका, अफगानिस्तान
समाचार चैनल जियो टीवी के अनुसार अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा कि उन्होंने तालिबान शासन को बाहर करने के लिए सात वर्ष पहले हुए अमेरिकी हमले के बाद सुरक्षा के बिगड़ते हालात के मद्देनजर समीक्षा प्रक्रिया में भागीदारी का आग्रह किया था।
अमेरिकी दूूत रिचर्ड हालब्रुक ने शनिवार को करजई को बताया कि ओबामा ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है।
करजई ने हालब्रुक के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विदेश मंत्री रांगिन दादफर स्पांटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन जाकर अमेरिकी सरकार के साथ आतंकवाद के खिलाफ युद्ध की रणनीति की समीक्षा में संयुक्त रूप से कार्य करेगा।
गुरुवार को अफगानिस्तान पहुंचे हालब्रुक ने अफगान अधिकारियों, नेताओं, अंतर्राष्ट्रीय सेना के कमांडरों और राजनयिकों से वार्ता के बाद शनिवार को हामिद करजई से भेंट की।
अफगानिस्तान पहुंचने से पहले उन्होंने पाकिस्तान में भी इसी प्रकार की विस्तृत चर्चा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications