रामपुर में पुलिस फायरिंग में एक घायल, इलाके में तनाव

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डी. के. सरोज ने आईएएनएस को बताया कि भीड़ पर फायरिंग करने वाले पुलिस निरीक्षक आर. के. शर्मा व कांस्टेबल शिवपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरोज के मुताबिक रविवार सुबह शहर के पुरनिया बाग इलाके में यूटिलिटी वैन में कथित रूप से गोमांस ले जा रहे एक व्यक्ति इस्लाम उमर को पुलिस पकड़कर थाने ला रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अभियुक्त को उनके हवाले करने की बात कही। पुलिस ने जब भीड़ की बात नहीं मानी तो भीड़ उग्र हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी झड़प हो गई और भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस निरीक्षक आर. के.शर्मा ने आत्मरक्षार्थ भीड़ पर फायरिंग कर दी जिसमें अजीम कुरैशी नाम के एक व्यक्ति के पेट में गोली लग गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+