चीन का तिब्बत समर्थक प्रदर्शनों को पहले ही रोकने का प्रयास
काठमांडू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल में वर्ष 2008 की गर्मियों में हुए तिब्बत समर्थक प्रदर्शनों को देखते हुए चीन ने इस वर्ष तिब्बतियों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पहले से ही राजनयिक प्रयास आरंभ कर दिए हैं।
चीन के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के उपमंत्री लियु होंगकाई के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी का एक छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल के बड़े दलों से गठबंधन को मजबूत करने के लिए शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचा।
चीनी प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' से रविवार को मुलाकात करके नेपाल में तिब्बतियों के चीन विरोधी प्रदर्शनों का मुद्दा उठाया।
प्रचंड के प्रेस सलाहकार ओम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नेपाल पड़ोसी मित्र देशों के खिलाफ किसी भी प्रकार की विरोधी गतिविधियोंके लिए अपनी धरती के उपयोग की अनुमति नहीं देगा।
चीनी प्रतिनिधिमंडल के पिछले वर्ष तिब्बती शरणार्थियों के नाम पर चीन विरोधी प्रदर्शनों पर चिंता जताने पर प्रचंड ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा एजेंसियों को निरोधक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रचंड ने चीनी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उनकी सरकार ने एक चीन की नीति अपनाई है और इसके अनुसार तिब्बत चीन का अभिन्न और अखंड हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications