वेलेंटाइन डे पर एक दूजे के हुए इप्शिता और शिशिर

लखनऊ चिड़ियाघर में पिछले डेढ़ साल से नर बाघ शिशिर और बाघिन इप्शिता अगल-बगल के बाड़ों में रह रहे थे लेकिन उन्हें मिलने की आजादी नहीं थी। एक दूसरे को प्रति उनके प्यार को देखते हुए वेलेंटाइन डे के दिन दोनों को एक ही बाड़े में छोड़कर एक दूसरे के करीब आने का मौका दिया गया।

चिड़ियाघर की निदेशक रेणु सिंह ने आईएएनएस को बताया कि दोनों पर लंबे अरसे से नजर रखी जा रही थी और इनकी एक दूसरे के प्रति चाहत को लेकर आश्वस्त होने के बाद ही इन्हें एक साथ रखने का फैसला किया गया।

सिंह ने कहा कि दोनों एक दूसरे के साथ खुश दिख रहे हैं और वास्तव में इन्हें एक साथ रखने के लिए वेलेंटाइन डे से बेहतर कोई और दिन नहीं हो सकता था।

बाघिन इप्शिता और बाघ शिशिर को एक ही दिन पांच अक्टूबर 2007 को चिड़ियाघर में लाया गया था। दोनों की उम्र साढ़े चार वर्ष है।

चिड़ियाघर में पिछले 20 साल से ज्यादा समय से बाघों की देखरेख करने वाले वारिस अली ने बताया कि इप्शिता और शिशिर ने प्रेम का इजहार टाइगर हाउस में भरे पानी में दिनभर अठखेलियां करके किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+