यूएन के अगवा अधिकारी का वीडियो जारी

वाडियो में सोलेकी को आंखों में पट्टी बांधे दिखाया गया है जो सहमी आवाज़ में अपनी रिहाई की अपील कर रहा है। निजी समाचार चैनल 'दुनिया' और 'जिओ' ने अगवा अधिकारी का वीडियो प्रसारित किया है। अगवा अधिकारी जॉन सोलेकी को आंखों में पट्टी बांधे दिखाया गया है। वैसे अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाए गया व्यक्ति जॉन ही हैं।
वीडियो में अधिकारी ने बेहद सहमी आवाज में कहा, "यह संदेश संयुक्त राष्ट्र के लिए है। मैं स्वस्थ्य नहीं हूं। कृपया समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालें, ताकि मेरी रिहाई संभव हो सके।" जॉन पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी में कार्यरत थे।
समाचार चैनल ने कहा है कि वीडियो को मोबाइल फोन के जरिए सूट किया गया है और मेमोरी कार्ड के जरिए समाचार चैनलों तक पहुंचा गया।


Click it and Unblock the Notifications