कसाब की हिरासत मांग सकता है पाक

रहमान मलिक ने कराची में संवाददाताओं से कहा कि जांच प्रक्रिया में यदि कसाब की आवश्यकता पड़ी तो पाकिस्तान उसको सौंपने की मांग कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले पर और कुछ भी कहना समय पूर्व होगा।
मलिक ने कहा कि कसाब उन आठ लोगों में से एक है जिनका नाम संघीय जांच एजेंसी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज किया है। इनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो गिरफ्त से बाहर हैं। उल्लेखनीय है कि कसाब इस समय मुंबई पुलिस की हिरासत में है।
पाकिस्तान इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी और जरार शाह के प्रत्यर्पण की भारत की मांग को ठुकरा चुका है। भारत ने इन दोनों पर मुंबई हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इन दोनों को दिसम्बर 2008 में गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications