लंदन: विमान हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

विमान ने नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से उड़ान भरी थी। माना जा रहा है कि विमान (उड़ान संख्या-8456) का अगला गीयर ठीक से काम नहीं कर रहा था।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान का अगला पहिया फट गया था। ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान रनवे पर रुकने की जानकारी मिलते ही यात्री उससे जल्द निकलना चाहते थे।
इस हादसे के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया और कई उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications